


बरवाअड्डा में मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा 
डीजे न्यूज, धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बरवाअड्डा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों में से एक ट्रैक्टर चालक कीर्तन तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुर्राडीह मोड़ के समीप रहने वाली मूक-बधिर युवती को तालाब के पास अकेला पाकर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के परिवार के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बाकी दो आरोपियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।



