



बरटांड़ मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि को दी बधाई

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी ने हुलास दास को बरटांड़ मंडल के अध्यक्ष तथा किशोर मंडल को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बुधवार को पार्टी के वरीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि हुलास दास एवं किशोर मंडल के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा।
कहा कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और उनका अनुभव व कर्मठता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।
बधाई देने वालों में जिला मंत्री पंकज सिन्हा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, महेंद्र शर्मा, अमरजीत कुमार, राजकुमार मंडल, उत्तम मंडल, जगबंधु मंडल,अजीत पोद्दार, डी के सिंह,अमित सिंह, बृजनंदन शर्मा, सरोज शुक्ला, बेबी यादव, बंटी बर्नवाल, राणा सिंह, संजीत सिंह, अजय मालाकार, तारिणी दास आदि शामिल हैं।
