



ब्रेकिंग न्यूज : गिरिडीह पुलिस ने दुर्गापुर एयरपोर्ट से शिवम आजाद को दबोचा

वार्ड नंबर 18 में मतदान के बाद गोलीबारी का है मुख्य आरोपित, सहयोगी विक्की साव भी गिरफ्तार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : वार्ड नंबर 18 में मतदान के बाद हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपित पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद को गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार की शाम दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके सहयोगी विक्की साव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों हवाई जहाज से झारखंड और बंगाल से भागने की फिराक में थे।
उसके वीडियो से पुलिस उस तक पहुंची
शिवम आजाद ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाला था। उसने सोचा था कि जब तक पुलिस कुछ समझेगी तब तक वह हवाई जहाज से उड़ जाएगा। लेकिन, उसकी तलाश में गिरिडीह पुलिस पहले से दुर्गापुर में थी। तकनीक का सहारा लेकर वीडियो से पुलिस यह पता लगाने में सफल रही कि शिवम दुर्गापुर में है। इसके बाद उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।
विदित हो कि शिवम पर दो लोगों को गोली मारने का आरोप है। दोनों धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।




