Advertisements

ब्रेकिंग, महुदा के तारगा में मिला 35 वर्षीय महिला का शव
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
महुदा थाना क्षेत्र के तारगा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार सुबह 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल ग ई। शव पाए जाने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ वहां जुट ग ई। लोगों ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना ले आई है। मृत महिला के सिर पर चोट के निशान है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।