बरदखूंटा के साथ सोहराय पर्व का समापन‌

Advertisements

बरदखूंटा के साथ सोहराय पर्व का समापन‌
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कोनारटांड़ समेत बलियापुर के कई गांव में शुक्रवार को आयोजित बरद खूंटा के साथ झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व सोहराय का समापन हो गया। कोनारटांड़ में आयोजित बरद खूंटा के अवसर पर सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे बूढ़ों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। लोग अपने घरों के द्वार के समक्ष बैलों को खूंटे से बांधकर मांदर ढोल नगाड़ा आदि के साथ सोहराय गीत गाते हुए रिझाते रहे। यह दौर देर शाम तक चलता रहा। मौके पर मुखिया दिलीप महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी के पति राजू महतो, निर्मल महतो आदि ने झारखंडी संस्कृति की रक्षा के लिए इस तरह के पर्व त्योहारो को धूमधाम के साथ मनाने की जरूरत बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत युवा समाजसेवी दिवंगत युधिष्ठिर महतो के निधन पर शोक सभा के साथ हुई। मौके पर विद्याधर महतो, गौरी महतो, मुक्तेश्वर महतो, सुरेश महतो, वकील मुर्मू, धीरज कुमार महतो, खगेन महतो समेत सैकड़ों थे। इसके अलावा ढांगी, कल्याणडीह, चरखीडूंगरी आदि गांव में भी सोहराय के मौके पर बरद खूंटा का आयोजन किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top