बराकर नदी में डूबे युवक के परिजनों को मथुरा की पहल पर मिला एक लाख का चेक 

Advertisements

बराकर नदी में डूबे युवक के परिजनों को मथुरा की पहल पर मिला एक लाख का चेक

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी सिंदवारीटांड़ के 22 वर्षीय युवक शंकर सोरेन की करीब एक महीने पूर्व मधुरुसा कटचीरा बराकर नदी घाट में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹100000 (एक लाख रुपए) का चेक प्रदान किया गया। विधायक के निजी सचिव सह झामुमो के नेता बसंत महतो ने बुधवार को पीड़ित परिवार को चेक सौंपा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गौरांग भारद्वाज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, श्रवण टुडू, बालेश्वर सोरेन, अरविंद सोरेन आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top