



बूथ मजबूत होगा तो जीत निश्चित है: ऋतुराज सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने हेतु संगठनात्मक समीक्षा, चुनावी तैयारी, बूथ प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन समिति के विभागवार कार्यों एवं समग्र रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं चुनाव प्रभारी अमर बाउरी, झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हरिप्रकाश लाटा, पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हर बूथ मजबूत होगा तो जीत सुनिश्चित है ।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संजीव कुमार की जीत को अपना व्यक्तिगत लक्ष्य बनाकर कार्य करें।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति अनुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत से शहर में विकास का नया अध्याय शुरू होगा।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव संजीव कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे तो जीत निश्चित है।
बैठक में सभी ने एकमत से संकल्प लिया कि संगठित प्रयास, प्रभावी रणनीति एवं जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही, प्रियंका पाल, रूपेश सिन्हा,मानस प्रसून, शेखर सिंह, अजय निषाद, विष्णु त्रिपाठी, रीता यादव,ध्रुभ हरि, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, प्रियंका देवी, राजेश पासवान,रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अजय दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, रवि सिन्हा, मनोज गुप्ता, रंजय सिंह, हुल्लास दास, राजाराम दत्ता, बसंती सिंह, गौतम चौधरी, अवधेश साह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, रामजीत भुइयां, नित्यानंद मंडल, निर्मल प्रधान अनिल सिन्हा , मनोज रिंकू, अमित सिंह तमाल राय, नीरज सिन्हा, राजू मालाकार, संजीत सिंह, प्रमोद अग्रवाल, डीके सिंह आदि थे।




