बूथ कमेटी को सशक्त और सक्रिय करने पर जोर

Advertisements

बूथ कमेटी को सशक्त और सक्रिय करने पर जोर

डीजे न्यूज, सिंदरी(धनबाद):भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की विजय सुनिश्चित कराने हेतु शुक्रवार को सिंदरी नगर कोर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की।
बैठक में विशेष रूप से बूथ कमेटियों को सशक्त एवं सक्रिय करने के उद्देश्य से प्रभारी रमेश राही उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से रामदेव पांडे, शैलेस सिंह, प्रकाश बौरी, सुमन चौधरी, विजय सिंह, रंजना शर्मा, राजेश चौधरी, इंद्रमोहन सिंह एवं मनीष सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए विजय लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top