बोकारो ने धनबाद को 10 रन से हराया

Advertisements

बोकारो ने धनबाद को 10 रन से हराया

अंतर जिला महिला क्रिकेट 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को धनबाद बनाम बोकारो के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बोकारो ने धनबाद को 10 रनों से हरा दिया। बोकारो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल पायी और 87 रन पर ऑलआउट हो गई। बोकारो की ओर से खुशबू कुमारी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं शशि माथुर ने 26 रन का योगदान दिया। धनबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए वृष्टि कुमारी ने 3 व सिफा हसन ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 88 रन का लक्ष्य लेकर उतरी धनबाद की टीम 20 ओवर खेलने के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। धनबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना पायी। धनबाद की ओर से दुर्गा मुर्मू ने 21 व आनंदिता किशोर ने 12 रन बनाए। बोकारो की ओर से शिखा ने 3 व रिनी बर्मन ने 2 विकेट लिए। बोकारो की खुशबू को 33 रन बनाने के एवज में मैन ऑफ द मैच चुना गया। खुशबू को जीडीसीए के नवीन सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जीडीसीए के संतोष तिवारी, अविनाथ कुमार आदि थे। मैच में अंपायर की भूमिका अभिषेक आनंद व रवि झा और स्कोरर की भूमिका सोमित सामंता ने निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top