



बोकारो जिप सभागार में लगा शहीद शक्ति की तस्वीर, तेतुलमारी में खुशी का माहौल

डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद): बोकारो जिप सभागार में शहीद शक्तिनाथ महतो की तस्वीर लगाए जाने से लोगों में हर्ष है। शनिवार को तेतुलमारी चौक पर शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने बताया कि बोकारो के पूर्व जिप अध्यक्ष सुषमा देवी ने सभागार में शहीद शक्ति की तस्वीर लगाने की मांग की थी। 19 दिसंबर को बोकारो जिला परिषद की हुई बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने उक्त मांग को पारित कर दिया। साथ ही शहीद शक्ति की तस्वीर का लोकार्पण किया गया। शहीद की तस्वीर पर अध्यक्ष सुनिता देवी, उपाध्यक्ष बबिता कुमारी सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
तेतुलमारी में जितेन्द्र नाथ महतो, दीपक महतो, हरी प्रसाद महतो, गौतम कुमार महतो, सपन पंडित, देवेन्द्र राणा, तुलसी रवानी, राजेश चौधरी, घलटु त्रिगुनाईत, हुबलाल महतो, रोहन महतो, बिमल महतो, बडा बाबू, गणेश चोहान, नयन रवानी, चांद सोदागर महतो, लखन टुडू, प्रेम चन्द महतो, राम प्रसाद दास, राजेन्द्र दास उपस्थित थे।
