Advertisements

























































बलियापुर में शांति और उत्साह के साथ मनाई गई होली

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : बलियापुर क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन लोगों ने रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता के कारण अधिकतर इलाकों में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर मामूली विवाद हुए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत नियंत्रण में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे लोगों ने निर्भीक होकर होली का आनंद उठाया।



