









बलियापुर में कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद) : कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सृजन अभियान के तहत शनिवार शाम बलियापुर में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ईदू अंसारी ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव और पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर देने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मोहम्मद हारुन राशिद, इसराइल शेख, सागर रविदास, श्यामल कुमार महतो, अजीम शेख, सुबोध सहिस, आफताब आलम और फखरुद्दीन खान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
प्रखंड अध्यक्ष ईदू अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन से जुटें और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।













































