Advertisements























































बलियापुर लायंस क्लब ने आयोजित किया इफ्तार पार्टी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : क्षेत्र के बाघमारा स्थित मस्जिद परिसर में बुधवार को बलियापुर लायंस क्लब के सदस्य मंसूर अंसारी उर्फ छोटू अंसारी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया।
इस मौके पर मौलाना हाशिम रजा, हाफिज सुल्तान रजा, साहिल अंसारी, हबीब अंसारी, शरीफ अंसारी, नियम अंसारी, हाशिम अंसारी, यीशुप अंसारी, तैयब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर अमन-शांति और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजक मंसूर अंसारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में आपसी सद्भाव बढ़ता है और सभी धर्मों के लोगों के बीच मेल-मिलाप का माहौल बनता है।



