बलियापुर की खबरें:- शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-
शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सुरुंगा के देव टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शेड का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया विजय कालिंदी ने किया। मौकेपर झामुमो के चंडीचरण देव, अजीत देव अजय देव, गौतम देव आदि थे।
———————————————–
भादो पूर्णिमा पर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु
बलियापुर: चालधोवा में रविवार को भाद्र पूर्णिमा के मौके पर भगवान हरि विष्णु की पूजा अर्चना की ग ई। पूजन में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा अर्चना के पश्चात खीर प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ो लोग जुटे।
————————————————-
प्रधानखंटा स्टेशन के लुप लाइन पर मिला क्षत विक्षत शव
बलियापुर: प्रधानखंटा स्टेशन स्थित डॉउन लुप लाइन पर रविवार को ट्रेन से कटा एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव जीआरपी धनबाद ने बरामद किया है। मृतक का शरीर कमर के नीचे से दो भागों में बंटा था। मृतक ने आसमानी कलर का छीटदार कमीज एवं सफेद जींस पैंट पहना है। माथे का बाल छोटा एवं  सफेद है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत है। घटना आत्महत्या है या दुर्घटना इसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top