बलियापुर की खबरें: पांच दिनों से युवती लापता

Advertisements

बलियापुर की खबरें: पांच दिनों से युवती लापता

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीते पांच दिनों से बलियापुर थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती  लापता है। युवती कॉलेज जाने की बातें कह कर घर से निकली थी, फिर वापस महीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताया जाता है। लापता युवती के पिता ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत देकर बेटी को ढूंढने की फरियाद की है। शिकायत में गिरिडीह के सचिन नामक युवक पर पुत्री को बहला फूसला कर साथ ले जाने की आशंका व्यक्त किया गया है।
——————————–
खोदे गए सड़क को करवाया समतल, यातायात शुरू

बलियापुर: बलियापुर अंचल निरीक्षक नेहा सिंह शुक्रवार को कर्माटांड़ पहुंचे। यहां हीरक रोड से कल्याणी नगर दामोदरपुर तक जाने वाली सड़क खोद कर आवागमन अवरुद्ध करने के मामले में जमीन को समतल करवा यातायात शुरू करवाया। मौके पर पुलिस मौजूद थी।
—————————
विधायक राज ने दिवंगत विनोद बाबू को अर्पित की श्रद्धासुमन
बलियापुर: धनबाद के विधायक राज सिन्हा शुक्रवार को बलियापुर पहुंचे। उन्होंने विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक ने कहा कि विनोद बाबू ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया। लोगों को शिक्षित बनाने के लिए जगह-जगह स्कूल कॉलेज खोलें। विधायक ने झारखंड के विकास के लिए विनोद बाबू के  पढ़ो और लड़ो के नारे को आत्मसात करने पर जोर दिया। मौके पर विनोद बाबू के पोता अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, डॉ निशि महतो, खगेन पांडे , सुनील महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top