


बलियापुर की खबरें:-
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद)): दुर्गा पूजा के मद्देनजर कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना कर देवी आदिशक्ति की प्रथम रूप मां शैल्य पुत्री की पूजा अर्चना के साथ देवी की आराधना की। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं पूजा स्थलों पर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्षेत्र के बलियापुर, सिंदूरपुर, प्रधानखंटा, मोको, दूधिया, बाघमारा, रंगामाटी, सुरुंगा, कुसमाटांड़, मुकुंदा, गोलमारा, बेलगड़िया कॉलोनी, धोखरा, कर्माटांड़, गुल्लूडीह आदि गांव में दुर्गा पूजा के मौके पर देवी आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है।
—————————————-
विनोद बाबू की जयंती कल,
सम्मानित होंगे प्रतिभावान विद्यार्थी
बलियापुर: बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति की बैठक सोमवार को बलियापुर में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती पर बीबीएम इंटर कॉलेज में मंगलवार 23 सितंबर को आयोजित होने वाले जयंती समारोह को सफल बनाने की तैयारियों की समीक्षा की ग ई। बलियापुर बाजार चौक से बीबीएम कॉलेज तक ढोल नगाड़े के साथ सांस्कृतिक झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। वहीं समारोह में क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने पर सहमति बनी। मौके पर समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो, सचिव गणेश महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, आशीष चटर्जी, काशीनाथ मंडल, सुनील महतो आदि थे।
