

बलियापुर की खबरें:-
जख्मी की हालत में सुधार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):हीरक रोड पर बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी के पास बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक सवार धोखरा निवासी उमेश हेंब्रम की स्वास्थ्य में सुधार है। उमेश का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है। मालूम हो कि अपने घर जाने के क्रम में उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
——————
अज्ञात शव बरामद
बलियापुर: प्रधानखंटा स्टेशन के पूरब स्थित बंद रेलवे फाटक के पास अपलाइन पर जीआरपी ने अज्ञात शव बरामद किया है। मृतक की उम्र 45 के करीब होगी। मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। कयास लगाया जा रहा है वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
——————–
जहरीला पदार्थ खाकर विवाहिता ने खत्म की जीवनलीला
बलियापुर: बलियापुर थाना क्ष्रेत्र के दूधिया की 36 वर्षीय रानी देवी ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। वह कुछ दिनों से काफी तनाव में रहा करती थी। बुधवार की प्रातः उसने जहर खा लिया। स्थिति गंभीर होता देख उसने अपने पति रंजीत रजवार को इसकी जानकारी दी। तत्पश्चात उसे तुरंत इलाज हेतु शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मृतका के परिवार में उनके पति एवं 14 वर्षीय तथा 17 वर्षीय दो पुत्र हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप उपाध्याय आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
