बलियापुर की खबरें:- दुर्गोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-
दुर्गोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दुर्गा पूजा के मौके पर बलियापुर क्षेत्र के कई पूजा स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाष्टमी की रात सिंदूरपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बाउल संगीत का उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। वहीं बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बूगी बूगी डांस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए सैकड़ो लोग जूटे।
————————
29 में से 14 प्रतिमाओं का विसर्जन
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के 29 पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में से 14 प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को कर दिया गया । थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के अन्य 15 पूजा स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन करवा दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि बलियापुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कार्यक्रम का समापन हो गया।
—————————-
पंचायत प्रतिनिधि के ससुर का निधन
बलियापुर: पलानी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य निर्मला देवी के ससुर 75 वर्षीय बिस्टु  महतो का निधन गुरुवार को हो गया। निधन का समाचार पाकर विधायक चंद्रदेव महतो पलानी स्थित उनके आवास पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। लक्ष्मी नारायण महतो, जयपाल महतो आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top