



बलियापुर की खबरें:-
हरिओम सेवा संस्था ने की पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): हरिओम सेवा संस्था का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिंदूरपुर गांव पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मृत छात्र अंबर रजक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। मुश्किल की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संस्था की ओर से आर्थिक मदद की गई । प्रतिनिधिमंडल में संस्था के अध्यक्ष स्वरूप चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, देवाशीष पांडे, विजय रजक आदि थे।
————————————————-


परिक्रमा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बलियापुर: आमटाड गांव में हनुमान मंदिर निर्माण के वार्षिकोत्सव के मौके पर चल रहे यज्ञ अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को पूजा अर्चना एवं परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी। पुजारी मंटू ठाकुर ने पूजन संपन्न कराया। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, सपन कुमार महतो के अलावा मनोज राय, सुरेश बाउरी, मदन महतो, विनोद बिहारी राय आदि थे।
———————————————-


बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तिकरण की एक नई शुरुआत

बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप में मशरूम उत्पादन से जुड़ी महिलाएं मंगलवार को
कोयला भवन मुख्यालय में, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया तथा निदेशक (तकनीकी) संचालन संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
फरवरी 2026 में प्रारंभ हुए इस पायलट प्रोजेक्ट ने अब व्यावसायिक रूप ले लिया है, और हाल ही में इससे महिलाओं की आय भी शुरू हो गई है। इस यूनिट में 26 महिलाएँ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, जो बटन, ऑयस्टर एवं मिल्की मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं।
इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पहल ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आगामी समय में इस पहल के विस्तार की योजना है, जिससे और अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
——————————————
मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न
बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में मंगलवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। आई गोट प्रशिक्षण साधना सप्ताह, रुवार बैक टू स्कूल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया। बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, आदित्य मिर्घा, संदीप महतो, रविंद्र यादव, सुजीत कुमार, सुभाष गोराय, रमेश कुमार तिवारी, शीला कुमारी, राजेश साहू, निभा कुमारी, शंकर गोराय, दिनेश महतो के अलावा विभिन्न सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।


