



बलियापुर की खबरें:-
सड़क हादसे में जख्मी नंदलाल की इलाज के दौरान मौत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास गुरुवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी 50 वर्षीय नंदलाल महतो की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक मोहनपुर का रहने वाला था। वह डीसीएम आईटीआई प्रधानखंटा में बतौर नाइट गार्ड काम करता था। घटना के दिन रात करीब आठ बजे वह साइकिल से कार्यस्थल जा रहा था। बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर मोहनपुर तालाब के पास किसी वाहन ने नंदलाल को धक्का मार कर भाग निकला। जख्मी हालत में वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। काफी देर बाद जब लोगों की नजर उसपर पड़ी तो इलाज हेतु शाहिद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया। इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र है।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। पत्नी, बच्चे एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
———————————————–
सलाना उर्स में मांगीं गई अमन-चैन की दुआएं

बलियापुर: रखीतपुर गांव में सूफी अब्दुल हमीद चिश्ती के मजार पर शुक्रवार को 11वां सालाना उर्स का आयोजन किया गया। मौलाना कासिम की अगुवाई में लोगों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। मौलाना तस्लीम रजा, मौलाना मुस्तकीम, वसीम अंसारी, नसीम अंसारी, नईम अंसारी, जसीम अंसारी आदि थे।
———————————————
बलियापुर में कुर्मी समाज की बैठक
बलियापुर: हवाई पट्टी मैदान में शुक्रवार को कुर्मी समाज की बैठक जगदीश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जाति जनगणना के दौरान अपनी जाति के स्थान पर कुर्मी एवं भाषा के स्थान पर कुरमाली शब्द का उल्लेख करने पर बल दिया गया। बैठक में चौधरी चरण महतो, जगन्नाथ महतो, दिनेश महतो, सारियांन केड़ा्वर, रोहित महतो, सुरेश महतो आदि थे।
——————————————
पोयला वैशाख को लेकर बैठक
बलियापुर: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक शुक्रवार को बलियापुर में साधन चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 अप्रैल को बांग्ला नव वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रोफेसर वरुण कुमार सरकार, बेंगू ठाकुर, परितोष घोषाल, मुकुल चंद्र रोहिदास, नारायण चंद्र पाल, सुबल चंद्र आदि मौजूद थे।



