बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

विवाहिता की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर में बुधवार को हुई 28 वर्षीया विवाहित फरीदा अंजुम की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई बोकारो के चास निवासी मोहम्मद आफताब के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति शेख जावेद, सास, ससुर सहित कई अन्य लोगों को आरोपित किया है। इनलोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने मृतका के पति शेख जावेद को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत ले गई, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

मालूम हो कि बुधवार को फरीदा अंजुम का शव आमझर स्थित उनके ससुराल से संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद की थी। मृतका के ससुराल वाले फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बातें कह रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के मायके वालों को सौंप दिया है।
—————————————————-
कुंज भंग के साथ हरि कीर्तन संपन्न

बलियापुर: दरियापुर के कुम्हार टोला में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन गुरुवार को कुंज भंग के साथ हुआ।  समापन बेला में गायक पार्थो मुखोपाध्याय द्वारा प्रस्तुत प्रवचन को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। इस अवसर पर आरती एवं प्रसाद वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में गांव के 16 आना कमेटी के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top