बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-
विवाहिता की मौत, पति से पूछताछ

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर निवासी 25 वर्षीय विवाहिता अंजुम आरा की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेज दिया।
लोगों का कहना है कि मृतका ने अपने घर में मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के मायकेवालों के आमझर आने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वाले अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं किया गया है। यूडी केस दर्ज करने की बातें पुलिस ने कही है। इधर पुलिस ने मृतका के पति शेख जावेद से थाना में पूछताछ कर रही है।
———————————
हरि कीर्तन में जुटी भीड़

बलियापुर: बलियापुर के कुम्हार टोला में चल रहे दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। बुधवार की शाम श्रोताओं ने बंगाल के गायक पार्थो मुखोपाध्याय के भजन का श्रवण किया। उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, उत्तम कुंभकार, सुभाष कुंभकार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top