बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर उपद्रव मामले में एक गिरफ्तार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के भीखराजपुर के पास रामनवमी के दिन घटी घटना के आरोपी बाघमारा निवासी चिरंजीत राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस उसे अदालत ले गई, जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह पुटकी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने उसे पुटकी से गिरफ्तार किया है।
——————————————–

निर्दोष लोगों को मुक्त करने की मांग
बलियापुर: शेख बिरादरी इस्लामिया कमिटी के केन्द्रीय अध्यक्ष कमाल खान एवं केन्द्रीय सचिव नजिर अहमद ने मंगलवार को भीखराजपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर  रामनवमी के दिन हुई घटना की जानकारी ली।  उन्होंने निदोष लोगों को मामले से मुक्त कराने की मांग पुलिस से की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top