बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

प्रवचन सुनने के लिए जुटी भीड़

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंटा में शनिवार से तीन दिवसीय अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन गायक गोपाल कृष्ण दास ने प्रवचन का रसपान श्रोताओं को कराया। उनका प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। महिला रंग कीर्तन दल द्वारा प्रस्तुत रंग कीर्तन का आनंद लेने के लिए भी काफी लोग जुटें। सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष रवि गुप्ता, रमेश गोराय, अनिल महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, मदन महतो, मिलन चक्रवर्ती, बबलू गोराय, प्रमोद मिश्रा आदि काफी सक्रिय हैं।
———————————-
केंदूअटांड़ का माहौल हुआ आध्यात्मिक
बलियापुर: केंदुआटांड़ टोला में चल रहे अखंड हरि संकीर्तन से इलाके का माहौल आध्यात्मिक हो उठा है। शनिवार को गायिका मिठू रानी दास ने प्रवचन के माध्यम हरि कथा का श्रवण श्रोताओं को कराया। प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भेद जुटी। सफल बनाने के लिए गांव के 16 आना कमेटी के सदस्य काफी सक्रिय हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top