



बलियापुर की खबरें:-
बसंती दुर्गापूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुंवरडीह गांव में आयोजित बसंती दुर्गा पूजा के महानवमी के मौके पर शुक्रवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा एवं पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।
पुजारी पूर्ण बनर्जी ने विधि विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। पूजनोत्सव को संपन्न कराने में पूजा कमेटी के सदस्य काफी सक्रिय रहे।
—————————————————-
हरि संकीर्तन के पूर्व संध्या पर गंध अधिवास पूजन संपन्न
बलियापुर: प्रधानखानटा में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ शनिवार को होगा। शुक्रवार की शाम हरि मंदिर प्रांगण में गंध अधिवास का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना में गांव के काफी लोग जुटे। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रवि गुप्ता, रमेश गोराय, अनिल महतो, कन्हाई बनर्जी, अमित बनर्जी, मदन महतो, मिलन चक्रवर्ती, बबलू गोरी राय, प्रमोद मिश्रा, महेश महतो, सपन चक्रवर्ती, महेश गोरी राय, दिलीप राम, उत्तम मंडल आदि थे।
—————————————–
केंदुआटांड़ में तीन दिनी हरि संकीर्तन शुरू
बलियापुर: केंदुआटांड़ टोला में शुक्रवार से तीन दिवसीय अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन गायिका मिठू रानी दास द्वारा प्रस्तुत प्रवचन को सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ रही। वहीं रंग दल कीर्तन में भी काफी लोग जुटे। सफल बनाने में पिंटू मंडल, रंजीत महतो समेत 16 आना कमेटी के लोग काफी सक्रिय हैं।



