बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

भाजपा की बैठक में एसआईआर पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में कराए जाने वाले एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक सोमवार को सरिया बैंक्विट हॉल में हुई।  बैठक में धनबाद के विधायक राज सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर के दौरान मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधी कार्रवाई समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, आशीष मुखर्जी, बिरंची सिंह, आशीष मुखर्जी आदि थे।
———————————————
बलियापुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बलियापुर: महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस पर सोमवार को बलियापुर स्थित किसान संग्राम समिति कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाकपा माले के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद ए आज़म भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह को देश के सच्चे सपूत बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, देवाशीष पांडे, सर्वेश्वर महतो, नरेश महतो, गुलाम अंसारी, चंदन भूमिहार, छोटू अंसारी, दिवाकर महतो, सपन कुमार महतो, राजू रजक आदि थे।
————————————————
एमएस खान इलेवन की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

बलियापुर: बेड़ा नियामतपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में सोमवार को खेला गया। फाइनल में एमएस खान 11 की टीम ने महताब 11 की टीम को 21 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। एमएस खान 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 74 रन बनाया जबकि जवाबी पारी खेलते हुए महताब 11 की टीम ने मात्र 52 रन ही बना पाई।
उप मुखिया अख्तर अंसारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर हबीब खान, समसुद्दीन खान, इकबाल खान, पिंटू खान, गुलजार खान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top