बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

श्रोताओं ने किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदूरपुर में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरी संकीर्तन से इलाके का माहौल भक्तिमय हो उठा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आनंद लेने श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार वर्धमान की मूलगायिका झीलिक चक्रवर्ती ने श्रोताओं को प्रवचन का रसपान कराया। प्रवचनकर्ता झीलिक ने प्रवचन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला एवं रासलीला का मंचन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर रंग दल द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन की लोगों ने काफी प्रशंसा किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में गांव के 16 आना कमेटी के सदस्य एवं नवयुवक काफी सक्रिय हैं।
——————————————-
वाहनों के काफिले के साथ रांची चलने का निर्णय

बलियापुर: कुसमाटांड़ स्थित शहीद गुरदास भवन में मंगलवार को भाकपा माले की बैठक प्रखंड सचिव गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध भाकपा माले द्वारा 18 मार्च को घोषित रांची में राजभवन घेराव को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने वाहनों के काफिले के साथ रांची चलने का निर्णय लिया। बैठक में आनंदमई पाल, काशीनाथ मंडल, सुनील महतो, रघुनंदन देव, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, हीरालाल मोदक, प्रदीप उपाध्याय, ध्रुव महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top