



बलियापुर की खबरें:-
विद्युत तार की चोरी, शामलापुर में पसरा अंधेरा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गुल्लीटाड़ से शामलापुर आदिवासी टोला तक खींची गई 10 पोल का विद्युत केबल तार अज्ञात चोरों ने रविवार की रात चोरी कर ली। तार की चोरी हो जाने से शामलापुर आदिवासी टोला के अलावा अगल-बगल गांव में अंधेरा छा गया है। सोमवार को मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर अंधेरा छा जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इस संबंध में भाजपा के युवा नेता रविश्वर मरांडी ने तार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।
————————————-
करमा विनती महोत्सव 3 को
बलियापुर: शामलापुर आदिवासी टोला में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक अनिल टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी तीन अप्रैल को गांव में कराम विनती महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गए । बैठक में रविश्वर मरांडी, शंभू हेंब्रम, ईश्वर सोरेन, देवीलाल टुडू, सुखलाल हेंब्रम आदि थे।



