बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

विधायक प्रतिनिधि ने की बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कारीटांड़ में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त ने मंगलवार को विद्युत विभाग धनबाद के महाप्रबंधक से मुलाकात की। विधायक प्रतिनिधि ने बलियापुर के कारीटांड़ गांव में घरों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत तार को हटाने तथा ट्रांसफॉर्मर को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की। मालूम हो की ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता को अलग-अलग आवेदन देकर गांव के गोप टोला में हाई टेंशन विद्युत तार को हटाने तथा घनी आबादी के बीच स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थापित करने की मांग किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरने से लोगों में हमेशा भय माहौल बना रहता है वही गांव के घनी आबादी के बीच स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से हमेशा चिंगारियां निकलती रहती है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। विधायक प्रतिनिधि के साथ बलियापुर भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण दा भी थे।
—————————————
परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक

बलियापुर: शिक्षा विभाग की बैठक मंगलवार को बलियापुर बीआरसी कार्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 मार्च को क्षेत्र के सभी स्कूलों में आयोजित होने वाले एनआईएलपी परीक्षा को संपन्न करने पर चर्चा की गई। बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, आदित्य प्रसाद, रामस्वरूप प्रजापति, जन्मजय महतो आदि थे।
————————————–
रखितपुर में इफ्तार का आयोजन

बलियापुर: रखितपुर नूरी मस्जिद प्रांगण में मंगलवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जेएलकेएम के रमजान अंसारी की ओर से आयोजित इफ्तार में काफी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। इसके पूर्व नमाज के दौरान समाज में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इमाम मोहर्रम अली, हाफिज खालिद सैफुल्लाह, रमजान अंसारी , नईम अंसारी, अत्ताउल्लाह अंसारी, मुख्तार अंसारी आदि थे।
——————————–
विधायक से मिला अजप्टा का प्रतिनिधिमंडल
बलियापुर: अजप्टा का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव से रांची में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी कर रहे थे।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा व शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।  शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा के लगभग 30-31 वर्ष पूरी हो गयें हैं फिर भी पद रिक्तता के बावजूद अर्हताधारी शिक्षकों को ससमय प्रोन्नति नहीं मिल पायी है। एक ही वेतनमान में प्रत्येक वर्ष प्रति महीना बड़े पैमाने पर शिक्षक रिटायर कर रहें हैं। अभी भी शिक्षक प्रोन्नति नियमावली बिहार का ही प्रभावी है। बिहार में एक साथ नियुक्त शिक्षकों का प्रोमोशन ग्रेड फोर के ‘स्नातक वेतनमान’ और ग्रेड सेवन ‘एच एम’ में पदोन्नत के बाद तद्नुरुप वेतनमान का लाभ ले रहें हैं।
विधायक ने इसे प्रमुखता से विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा और विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top