



बलियापुर की खबरें:-

कुंज मिलन के साथ हरी संकीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मोहनपुर में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के मौके पर आयोजित कुंज मिलन समारोह में मूल गायिका पायल चटर्जी द्वारा प्रस्तुत प्रवचन को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। इस अवसर पर आरती एवं बावन भोग का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में गांव के 16 आना कमेटी के सदस्यों का योगदान रहा।
—————————————–
पलानी में अवैध ढंग से पेड़ों की कटाई, डीएफओ से शिकायत
बलियापुर: पलानी मौजा स्थित सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों की अवैध ढंग काटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत गुल्लूडीह निवासी नंदलाल महतो ने धनबाद के वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा नीम के कई पेड़ के अलावा अन्य वृक्षों को काटकर जमीन को जेसीबी से समतल करने मे लगे है। आवेदन में कहा है कि जमीन माफिया जबरन सरकारी जमीन को कब्जा करने के लिए पेड़ पौधों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।
———————————-
डेढ़ माह बाद शादी कर लौटा प्रेमी जोड़ा
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के दोलाबड़ से डेढ़ महीने पूर्व फरार युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी पति के साथ बलियापुर थाना पहुंची।
सूचना पाकर दोनों के अभिभावक भी थाना पहुंचे। प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने के कारण अभिभावकों ने दोनों को साथ रहने पर हामी भर दी। तत्पश्चात प्रेमी जोड़ा गोविंदपुर के आमघाटा स्थित घर के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार दोलाबड़ निवासी मलिक जाति की युवती डेढ़ गोविंदपुर के प्रेमी राकेश सोरेन के साथ घर से भाग गई थी।




