



बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर में तीन जगहों पर सड़क हादसा, पांच जख्मी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए।
बेलगड़िया के पास हुई सड़क दुघर्टना में बालिचिड़का स्कूल के शिक्षक आलोकी महतो व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया है। जख्मी शिक्षक अपनी बाइक से नगर निगम चुनाव का प्रशिक्षण लेने जा रहे थे।
दूसरी घटना रखितपुर रेलवे फाटक के पास दो बाइकों में टक्कर हो ग ई। घटना में बलियापुर नीमकुल्ही के मोहम्मद सोनू व मोहम्मद तबीब घायल हो गए। दोनों घायलों को बलियापुर सीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घटना मोहनपुर के पास हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया।
—————————–
रीति रिवाज के साथ हुई ग्राम देवता की पूजा
बलियापुर: अखाइन पूजा के मौके पर आसनबनी में रविवार को ग्राम देवता की आदिवासी रीति रिवाज से विधिवत पूजा अर्चना किया गया। लया कमल मरांडी ने ग्राम देवता की आराधना कर सुख समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। भिखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो ने कहा कि यहां की संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है। सरिसाकुड़ी, रांगामाटी, दुलूमडीह की महिलाओं ने नृत्य गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मौके पर विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच के अमृत महतो, कमल मरांडी, लया शिवलाल मरांडी, संतोष महतो, विधान चन्द्र महतो, अनिल महतो, संजय कुमार महतो, सहदेव मांझी आदि मौजूद थे।




