





बलियापुर की खबरें:-

पल्स टू उच्च विद्यालय परसबनिया में शिक्षक बहाल करने की उठी मांग
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया के पूर्व अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सपन कुमार महतो ने उपायुक्त को आवेदन देकर स्कूल में शिक्षक बहाली की मांग की है। आवेदन में कहा है कि उक्त विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं की संख्या 1327 है, वहीं मात्र 9 शिक्षक हैं। इनमें तीन सहायक अध्यापक एवं 6 प्रतिनियुक्त शिक्षक हैं जिसमें से एक शिक्षक प्रभारी तथा एक शिक्षक क्लर्क का काम संभालते हैं। प्लस टू के लिए अभी तक शिक्षक का पद भी सृजित नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में प्रभावित हो रहे विद्यालय का पठान- पाठन प्रभावित हो रहा है।
————————————-
चिकित्सकों ने राष्ट्रपिता को किया याद
बलियापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई । चिकित्सक एवं कर्मियों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राहुल कुमार, डॉ अनुपम आचार्य, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, प्रदीप सेन, परिमल कुमार महतो, मनोज कुमार, अमर चंद्र मंडल, सुनीता कुमारी आदि थे।
———————————
तोड़फोड़ मामले के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
बलियापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ मामले के आरोपी बलियापुर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद मांझा उर्फ मोहम्मद महताब को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि जुलाई 2024 को मोहर्रम के मौके पर बलियापुर के कुछ युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में घुस कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें मोहम्मद मांझा मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
——————————-
फरार आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
बलियापुर: दर्ज दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले के आरोपी निरसा के तेतुलिया गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद अरबाज खान को बलियापुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्ष 2011 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आज कर्माटांड़ इलाके से गिरफ्तार किया।




