



बलियापुर की खबरें:-

बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):परघा राजवाड़ी प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय सरस्वती पूजा के तीसरे दिन रविवार को छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राजीव गोप, सत्यवान रवानी, विशाल रवानी, अजय, गोविंद, अमित, निताई रवानी आदि थे।
——————————–
मड़ई पूजा करने जुटी भक्तों की भीड़
बलियापुर: बड़ादाहा में रविवार को मड़ई पूजा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के लोया व मुखिया धनंजय महतो उर्फ बीडी महतो ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। इस दौरान पूजा स्थल पर बकरे की बलि दी गई । मालूम हो कि माघ महीने के मौके पर गांव में मड़ई पूजा का आयोजन होते आ रहा है।
——————————-
स्थापना दिवस को सफल बनाने की बनी रणनीति
बलियापुर: हाई स्कूल मैदान बलियापुर में रविवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता हुई। संचालन प्रखंड सचिव निर्मल रजवार कर रहे थे। बैठक में 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर धनबाद में होने वाले कार्यक्रम अधिकाधिक संख्या में भाग लेने पर जोर दिया गया। बैठक में ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, अजय महतो, अब्दुल कादिर, इसराइल अंसारी आदि थे।



