



बलियापुर की खबरें:
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलियापुर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विद्यालय में नामांकन को लेकर क्षेत्र में आवश्यक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। उन्होंने समय पर आवेदन जमा करने की अपील अभिभावकों से की। मौके पर वार्डन मधुमिता कुमारी, मुखिया बीडी महतो, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र नाथ महतो, मनबोध रवानी आदि थे।
—————————
सूरजाही पूजा संपन्न
बलियापुर: बलियापुर व आसपास गांवों में शनिवार को सूरजाही पूजा का आयोजन किया गया। समलापुर, रखीतपुर, कोणारटाड आदि गांव में पारंपरिक विधि विधान के साथ सुरजाही पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया बीडी महतो, पंचायत समिति सदस्य रवींद्रनाथ महतो समेत सैकड़ो लोग पूजा में भाग लिया।
—————————-
जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
बलियापुर: आमटाल के ब्राह्मण टोला में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। ठेकेदार कुंभनाथ सिंह की पत्नी माया सिंह ने एक सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया। मौके पर परेश ग्रहचार, बलराम ग्रहचार्य, धनंजय चक्रवर्ती, सुनील चटर्जी, देवासी चटर्जी, सुभाष मुखर्जी आदि थे।



