बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

मकर स्नान को जलाशयों में उमड़ी भीड़

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न तालाब, जोड़िया, नदी आदि जलाशय में मकर स्नान हेतु प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मकर स्नान के पश्चात लोगों ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का आना-जाना दिन भर लगा रहा। संथाल आदिवासियों ने परंपरागत ढंग से जंगली जानवरों के शिकार हेतु जंगलों में विचरण करते देखे गए। ऎसी मान्यता है कि आज के दिन जंगली जानवरों का शिकार को लोग शुभ मानते हैं। महिला एवं युवतियों ने पवित्र टुसू को पारंपरिक विधि विधान के साथ जल में विसर्जन कर दिया। इसी के साथ टुसू पर्व का समापन हो गया।
————————
कार ने बाइक को मारा धक्का, एक जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित गोलमारा मोड मोड़ के पास 6 जनवरी की सुबह कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी। घटना में बाइक सवार युवक 23 वर्षीय धीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज हेतु धनबाद स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। जख्मी के पिता जामाडोबा निवासी विनोद सिंह ने बुधवार को थाना में कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उक्त युवक एक निजी कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है। घटना के दिन वह अपने कार्य से बेलगड़िया कॉलोनी जा रहा था कि उक्त घटना घटी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top