बलियापुर की घटना को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सीएम को सौंपने का निर्णय समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है बलियापुर की घटना: लक्खी सोरेन

Advertisements

बलियापुर की घटना को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न

जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सीएम को सौंपने का निर्णय

समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है बलियापुर की घटना: लक्खी सोरेन

 

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो जिला समिति की बैठक रविवार को कुर्मीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की।  संचालन जिला सचिव मन्नू आलम कर रहे थे।
बैठक में रामनवमी पर्व के दौरान बलियापुर में दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करेगा तथा अपनी जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि बलियापुर की घटना प्रथम दृष्टया सुनियोजित प्रतीत होती है। कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एक विशेष दल के बड़े नेता द्वारा लगातार अपने बयान से और अपने कार्यकताओं द्वारा समाज को तोड़ने, लड़वाने एवं आग लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं ताकि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी कर सकें। इसे झामुमो किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जा रही है, जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट राज्य के मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि पार्टी ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। झारखण्ड की पहचान सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे की रही है, जिसे कमजोर करने के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं। कुछ तत्व जानबूझकर भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके, लेकिन अब ऐसे मंसूबे सफल नहीं होंगे। झामुमो धनबाद जिला समिति, बलियापुर एवं भिखराजपुर की जनता से अपील करती है कि वे शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या उकसावे में न आएं। पार्टी स्पष्ट करती है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसने नहीं दिया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा तथा आगामी दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देगा।

बैठक में केन्द्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, देबू महतो, अख्तर हुसैन अंसारी,  उमेश राम, मोबीन अंसारी,  फिरोज अंसारी,  पवन माझी, गुल्लू अंसारी, इस्तियाक अंसारी सहित अन्य  उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top