
बलियापुर की अदिति एवं प्राची ने नीट की परीक्षा में लहराया परचम, एक ही परिवार की हैंं दोनों छात्राएं
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):
बलियापुर की छात्रा अदिति सरिया एवं प्राची सरिया ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, परिजनो के साथ-साथ इलाके का नाम रोशन किया है। अदिति बलियापुर के व्यवसायी मिट्ठू सरिया एवं माता नीतू सरिया की पुत्री है। उन्होंने नीट ऑल इंडिया रैंक 9716 हासिल किया है। वही प्राची सरिया ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 12539 हासिल किया है। प्राची बलियापुर बाजार के गिरधर वस्त्रालय के संदीप कुमार अग्रवाल की पुत्री है। नीट में सफलता हासिल करने वाली इन दोनों छात्राएं एक ही परिवार की है।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा शिक्षकों को दिया है। दोनों छात्राएं डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उनकी इस सफलता के लिए विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, विमल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, आशीष चटर्जी, कैलाश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, शैलेंन मंडल, अनवर अली खान, मुखिया गणेश महतो, विजय गोराय आदि ने बधाई दी है।