बलियापुर के सिंघीयाटांड़ में माहौल सामान्य पुलिस बल तैनात, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी पुलिस

Advertisements

बलियापुर के सिंघीयाटांड़ में माहौल सामान्य

पुलिस बल तैनात, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी पुलिस

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघीयाटांड़ में गौ अवशेष मिलने की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव में पुलिस बल मुस्तैद दिखी। हालांकि गांव का माहौल तेजी से सामान्य होने लगा है। घटना को लेकर बलियापुर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अलावा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या अधिनियम 2005 तथा पशुओं के प्रति हत्या की कुरुरता की रोकथाम अधिनियम 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौमाता की हत्या कर सर फेंक देना एवं धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस गांव में सामाजिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान में जुट गई है।
मालूम हो की सिंघीयाटांड़ में सोमवार को प्रतिबंधित पशु का कटा सर पाए जाने पर काफी बवाल हुआ था। माहौल तनावपूर्ण होने की स्थिति में पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी के एसपीडीओ आशुतोष कुमार सत्यम समेत कई थानों के पुलिस को आना पड़ा था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top