
बलियापुर कांग्रेस अध्यक्ष बने संतोष मोदक, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा बलियापुर के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष कुमार मोदक को बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से बलियापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है। नवनियुक्त प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोदक का आज शुक्रवार को बलियापुर कांग्रेस कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं का समर्थन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री मोदक के नेतृत्व में बलियापुर प्रखंड में कांग्रेस कमेटी मजबूत होगी। मौके पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता सुरेश रवानी, श्यामलाल महतो, मोहम्मद लुकमान कुर्बान अंसारी, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन, बुद्धदेव महतो आदि उपस्थित थे।
नए प्रखंड अध्यक्ष श्री मोदक को पूर्व मुखिया व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मधुसूदन मोदक, अल्ताफ हुसैन आदि ने प्रखंड अध्यक्ष मोदक को बधाई दी है।