बलियापुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के लिए सात दावेदार, गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में 

Advertisements

बलियापुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के लिए सात दावेदार, गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में 

डीजे न्यूज(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी बलियापुर के पुनर्गठन के लिए बुधवार को बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष पद को छोड़ अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदों के लिए कई दावेदार सामने आए, जिससे प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी का चुनाव नहीं हो सका।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए चार, सहसचिव एवं संगठन सचिव के लिए दो-दो दावेदार सामने आए। सिर्फ प्रखंड कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र शंभू टुडू का नाम आने पर उन्हें इस पद के लिए चुन लिया गया। प्रखंड स्तरीय पार्टी पदाधिकारी के लिए एक से अधिक नाम आने से इसकी सूची बनाकर जिला संयोजक मंडल को भेजने का निर्णय लिया गया। जिला संयोजक मंडल इस सूची को रांची पार्टी मुख्यालय को भेजेगा, जहां से प्रखंड पदाधिकारी के नामों की घोषणा की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, जग्गू महतो, युद्धेश्वर सिंह, देबू महतो, चंडी चरण देव, लखन प्रमाणिक, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र कीस्कू, प्राण किशोर राय, लक्ष्मी नारायण महतो और विकास दास आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top