बलियापुर इलाके में हर्षोल्लास के साथ मना ईद

Advertisements

बलियापुर इलाके में हर्षोल्लास के साथ मना ईद

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  लालाडीह ईदगाह मैदान, भीखराजपुर ईदगाह, आमझर, परघा, बेलगड़िया कॉलोनी, रखीतपुर, सिंघीयाटांड़, दूधिया, बेड़ा नियामतपुर, बाघमारा, ब्राह्मणडीहा, कोडाहिर आदि गांव के ईदगाह एवं मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई । तत्पश्चात लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर भीखराजपुर गांव के सदर व विधायक प्रतिनिधि मो मुस्ताक आलम, पत्रकार शेख कलीम , पूर्व मुखिया रफीक अंसारी आदि के यहां ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, मिठू सरिया आदि ने भाग लिया।  ईद का त्यौहार शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top