


बलियापुर इलाके में छठ पर्व शुरू,
विधायक चंद्रदेव ने छठ घाटों का जायजा लिया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर व आसपास इलाके में सूर्यउपासना का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को व्रतियों ने नहाय- खाय के साथ प्रसाद ग्रहण कर छठ पर्व की शुरुआत की। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। मौके पर मिट्ठू सरिया, पप्पू लाल, प्रदीप अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो आदि थे। सिंदूरपुर जोड़ियां छठ घाट की साफ सफाई का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। विधायक ने मौके पर मौजूद छठ पूजा कमेटी बलियापुर के सदस्यों से पूजा की तैयारी के बारे में आवश्यक जानकारियां ली। मालूम हो कि छठ पर्व के मौके पर के सिंदूरपुर, बेलगड़िया कॉलोनी, मुकुंदा, अलकडीहा आदि छठ घाटों में भगवान सूरज को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। छठ पर्व को बलियापुर के सीओ मुरारी नायक ने भी सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर चुके हैं।
