



बकाया मानदेय भुगतान की मांग को मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को मनरेगा कर्मचारी संघ ने बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरनार्थियों का कहना है कि 7 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारियों का आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। पिछले वर्ष हड़ताल के दौरान मानदेय 30% बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था लेकिन सरकार ने अब तक कोई नहीं की है। सरकार के इस वादा खिलाफी को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। धरनार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के आव्हान पर सभी मनरेगा कर्मचारी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। धरनार्थियों में बीपीओ विशाल कुमार, नीरज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद महतो, सबल चंद्र महतो, कार्तिक गोराय, जय दत्त, हरे राम, सुनील सोरेन, कैलाश महतो, तस्लीम अंसारी, भीम सेन, देवेंद्र कुमार, संजय साहू आदि थे।



