भाजपा नए वोटरों को जोड़कर बूथ सशक्तिकरण का संकल्प करेगी पूरा : ज्ञान रंजन

0

डीजे न्यूज, धनबाद : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया। संचालन जिला महामंत्री-सह-बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक दिनेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निताय रजवार ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि नवाचार प्रयोग कर भाजपा निरंतर अपने मतों का प्रतिशत बढ़ा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अभिनव प्रयोग कर भाजपा ने 16 करोड़ मत प्राप्त किये। 2019 के चुनाव में गरीब कल्याण योजना को केंद्र बिंदु बनाकर प्रत्येक गरीब ब्यक्ति को 5 किलो मुफ्त अनाज, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन धन योजना, शौचालय योजना, हर घर जल-नल योजना, उज्ज्वल योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना ने भाजपा को 23 करोड़ मत दिलाया। उपरोक्त दोनों चुनावों में जाति और धर्म का फैक्टर रोड़ा नही बन पाया। इस बार भाजपा राष्ट्रीय कमेटी ने डाटा प्रबंधन और कार्य को जोड़ते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य को पूरा कर 35 करोड़ वोट लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला उसी की एक कड़ी है। ज्ञान रंजन ने कहा कि परंपरागत वोटों के अलावे हमें नए वोटरों को भी जोड़ना है। यह काम हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान से ही शुरू कर देना है।

बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए जिला मीडिया प्रभारी-सह-इस अभियान टोली के जिला सह-संयोजक विपिन दां ने कहा कि इस कार्यशाला में हम सभी जिला और मंडल टोली के सदस्य अल्पकालीन प्रवासी होंगें जो अपने आवंटित कार्यक्षेत्र में एक मार्च से 20 मार्च तक प्रवास करेंगें। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की। इसमें प्रमुख रूप से एक मार्च से चार मार्च के बीच विधानसभा वार एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करना, 10 से 12 मार्च के बीच शक्ति केंद्र स्तर पर बड़ी बैठक करना तथा 13 मार्च से 20 मार्च के बीच बूथ स्तरीय बैठक आयोजित करना है। शक्तिकेंद्र की बैठक में राष्ट्रपति का संसद में दिया गया अभिभाषण को पढ़कर सुनाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला टोली के लक्ष्मण पासवान, सुरजीत चंद्र, तालेश्वर साव,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, रामनारायण भगत, रमेश महतो, जिला मंत्री अमर मंडल, संजय महतो, जिला मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, आई टी संयोजक फूलचंद मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित मंडल टोली के सदस्य भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *