राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर जागरूकता अभियान का आगाज

0

डीजे न्यूज, धनबाद  :  भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज 28 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर हाई स्कूल कर्माटांड़, बलियापुर प्रखंड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्माटांड़ की मुखिया सुलोचना देवी एवं विशिष्ट अतिथियों मे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धनबाद, कंचन कुमारी एवं कर्माटांड़ पंचायत समिति सदस्या पारूल देवी, पूर्वी एवं पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य धनंजय मिर्धा एवं स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व मोटा अनाज वर्ष 2023 पर विज्ञान प्रदर्शनी के साथ साथ मोटा अनाज पर बच्चों द्वारा पोस्टर पेंटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गीत नाटक के माध्यम से मोटा अनाज वर्ष 2023 पर मंथन कर लोगों को जानकारी दी। साथ में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं छात्र छात्राओं को जानकारी मिली। उत्साहित बच्चों को विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विनीता सिन्हा द्वारा किया गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता में मोटा अनाज से होने वाले विभिन्न लाभों को अपने चित्रों द्वारा छात्रों ने प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रचार सहायक अधिकारी राजकिशोर पासवान ने कहा कि वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उदेश्य विश्व स्तर पर मोटे अनाज उत्पादन तथा उपभोग के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करना है। इस कड़ी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो इकाइयों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 को जन आंदोलन बनाने के उदेश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया जा रहा है।

चित्रांकन/प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में रितिक किस्कू, आकाश कुमार मंडल, शुभम कुमार, मनीष गोराई अनुष्का कुमारी,, रिया कुमारी मुस्कान कुमारी, राधिका कुमारी, शीतल कुमारी, पायल कुमारी और पल्लवी आदि ने विज्ञान प्रदर्शनी पर प्रोजेक्ट बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक में राजीव रंजन पांडेय, कुमारी नीतू, अनिता कुमारी, दयाल कुमार घोष, सुरेश रवानी, पिंकू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आदि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में सीबीसी धनबाद के अमित कुमार, कार्यलय सहायक का भी सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *