बिरसा मुंडा की जयंती मना भाजपा ने टुंडी में मनाया जश्न ,जमकर की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां 

Advertisements

बिरसा मुंडा की जयंती मना भाजपा ने टुंडी में मनाया जश्न

 

जमकर की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : भाजपा ने शनिवार को टुंडी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया। साथ ही बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर जश्न मनाया।

बिरसा जयंती के अवसर पर शनिवार को ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय त्याग, संघर्ष और साहस को नमन किया। साथ ही झारखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम के बाद टुंडी के थाना मोड़ में एनडीए की बिहार में बड़ी जीत के उपलक्ष में कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में तथा मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल की अध्यक्षता में आतिशबजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश सिंह, मुखिया विजय मंडल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध चौधरी, नितिन राम, नागेश्वर पंडित, देव कुमार पांडे, सुनील पांडेय, किशुन रजवार, दिवाकर शरण वार, धनेश्वर रजवार ,पवनगोस्वामी, रंजीत तिवारी, प्रदीप रवानी, दशरथ ठाकुर, नकुल सिंह, नकुल रजवार, सुनील साव, राजदेव चौधरी, अनूप चौधरी सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top