










बिरनी प्रमुख के माता का निधन,

पूर्व विधायक समेत विभिन्न राजनीतिक दल, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया
डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह:
बिरनी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित सिमराढाब गांव की बिरनी प्रमुख रामु बैठा की माता व पूर्व मुखिया मुनावती बैठा की सास 93 वर्षीय पनवां देवी का निधन शनिवार देर रात्रि को घर पर हो गया। प्रमुख की माँ की मौत की खबर सुनते ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दल , समाजसेवी , बुद्धिजीवियों तथा ग्रामीणों का तांता लग गया। सबों ने श्रद्धांजलि दे एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। प्रमुख ने मुखाग्नि दी।बताया जाता है कि मृतका अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ चल बसी। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सो गई। प्रमुख व उनकी धर्मपत्नी मुनावती बैठा वैष्णव देवी जा रहे थे। घर से शनिवार देर रात्रि करीब नौ बजे निकलते। प्रमुख व उनकी पत्नी ने पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। माँ ने कहा ठीक से जाना। हजारीबाग रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सूचना मिलता है कि माँ की तबीयत बिगड़ गई है। और अब इस दुनियां से भी चल बसी है। वहीं से पति पत्नी घर वापस लौट गए। शव यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, उप प्रमुख शेखर शरण दास , मुखिया दिलीप दास , माले नेता सीताराम सिंह , कांग्रेसी नेता बासुदेव वर्मा, झामूमो नेता संतोष कुमार, सुबोध राय, मिथिलेश राय, आजसू नेता अजय विश्वकर्मा, सहदेव यादव , बबलू खान , इजरायल अंसारी, कैलाश यादव आदि में शामिल हुए।













































