बिरनी में संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव तालाब से बरामद, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

Advertisements

बिरनी में संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव तालाब से बरामद, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
डीजे न्यूज,
बिरनी, गिरिडीह : कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्यमार्ग पर बिरनी खरखरी – कर्माटांड स्थित भोला सीमेंट दुकान में काम करने वाले मजदूर युवक खरखरी निवासी अनिल राणा (28) का शव बुधवार शाम लगभग 4 बजे तालाब से बरामद हुआ। तालाब सीमेंट दुकान से करीब एक सौ मीटर की दूरी पश्चिम उतर दिशा में है।
शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीमेंट दुकान संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। मृतक के स्वजन और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, प्रमुख रामु बैठा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, मुखिया अभय रॉय, सहदेव यादव घटना स्थल पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने जांच शुरू की। मृतक के स्वजन ने दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने और अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
बिरनी थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के स्वजन से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, सहदेव यादव, कैलाश यादव, महेंद्र कुमार यादव, किसुन साव, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top