बिरनी में सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Advertisements

बिरनी में सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
डीजे न्यूज,
बिरनी, गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में घायल बिरनी की पन्दनाखुर्द निवासी 49 वर्षीय लखन यादव का इलाज के क्रम रांची के एक निजी हॉस्पिटल में गत शनिवार देर रात्रि करीब 10 बजे को मौत हो गई। स्वजन ने घटना की सूचना बिरनी थाना को दे दिया।
स्वजन ने रांची से शव को लेकर रविवार अहले सुबह बिरनी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज व पुलिस पदाधिकारी प्रेमशंकर सिंह मृत्युंजय सिंह ने प्रविधान के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।
स्वजन को घटना की सूचना मिलते ही घर पर दहाड़कर रोने लगे। मृतक की पत्नी रुकमणी देवी, पुत्र पुत्री रोरोकर वेसुध हो रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रविवार को दोपहर को स्वजन को सुपुर्द कर दिया।
शव घर पहुंचते ही स्वजन शव से लिपट कर रोने लगे। घटना की सूचना पर प्रमुख राम बैठा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा मृतक के घर पहुंचे। प्रार्थिव शरीर पर श्रद्दांजलि दिए। स्वजन को सान्तवना देते हुए प्रविधान के तहत मुआवजा दिलाने की भरोसा दिया है।
जनप्रतिनिधियों ने घटना की पूरी जानकारी थाना प्रभारी व बीडीओ सीओ को दूरभाष पर दिया है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग किया है। रविवार शाम को ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक के भतीजा संतोष यादव ने कहा कि घटना 5 फरवरी शाम करीब छह बजे रांची -देवघर-दुमका मुख्यमार्ग पर पन्दनाखुर्द के घर के समीप हुआ है। चाचा लखन यादव राजमिस्त्री है। शाम को गुड्डीटांड से काम कर अपना घर पैदल आ रहे थे। घर से करीब दो सौ मीटर पहले मुख्यमार्ग पर पीछे से खाली टोटो ने धक्का मार दिया। खाली टोटो भी उसी पर पलट गया। जिससे लखन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया।
स्वजन ने वेहोशी हालत में सरिया के निजी क्लिनिक में इलाज करा धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों वहां रांची रिम्स रेफर कर दिया। स्वजन ने रांची रिम्स में नही इलाज करा कर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम गत शनिवार देर रात्रि 10 बजे अंतिम सांस लिया है।
अंतिम संस्कार में पूर्व पंसस बालेश्वर पासवान, सीताराम पासवान, राजेन्द्र यादव, मितलाल यादव परमेश्वर यादव, सिकेन्द्र पासवान आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top