


बिरनी में किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : भरकट्टा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के स्वजन ने आरोपी मरकच्चो थाना क्षेत्र के राजरायडीह निवासी राजेश दास के पुत्र विवेक कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित ने कहा कि छठ पूजा में वह अपने मौसा के घर गई थी।आरोपित युवक ने वहीं पर पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद वह लगतार बातचीत करने लगा। बातचीत के क्रम शादी की करने की प्रलोभन दिया। इसके बाद गत 27 फरवरी को आरोपित ने पीड़िता को बहलाफुसलाकर व शादी कारने का प्रलोभन दे घर से भगाकर भरकट्टा के खुरजियो जंगल मे ले गया। जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के हैवानियत से किशोरी अचेत हो गई। आरोपित ने किशोरी को जंगल मे छोड़ भाग गया। काफी देर बाद किशोरी होश में आई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। परिजन इसके बाद ओपी पहुंचे और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के जुटे हैं। आरोपित की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




